{"_id":"6506042595ed2f6b5001bcf1","slug":"students-from-government-and-private-schools-showed-their-talent-in-the-science-conference-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-8600-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विज्ञान सम्मेलन में सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विज्ञान सम्मेलन में सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में आयोजित दो दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन शनिवार को हुआ। इसमें प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अशोक कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दो दिवसीय सम्मेलन में उपमंडल सुजानपुर के 42 सरकारी एवं निजी स्कूलों के 270 छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने कहा कि विज्ञान प्रश्नोत्तरी के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में एमएससी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर की आशना व गरिमा प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चबूतरा की दिशा व सिया ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कक्कड़ के आदित्य व संजना ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग अर्बन में एमएससी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर के आर्यन शर्मा व श्रेया ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर की अविका और इप्शिता ने द्वितीय और हिमाचल पब्लिक स्कूल सुजानपुर की आरुषि एवं शिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में एनपीएस कक्कड़ की श्रुति व बरखा ने प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल गुब्बर की श्रेया व आंचल में द्वितीय और राजकीय माध्यमिक पाठशाला चौरी के नफीस व हीना ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर अर्बन वर्ग में शिशु निकेतन स्कूल सुजानपुर की अनुराधा व सानवी ने प्रथम, एमएससी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर के शौर्य व शिवांश ने द्वितीय, हिमाचल पब्लिक स्कूल सुजानपुर की अंशिका व समीर ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में भारतीय विद्या मंदिर सुजानपुर की वंशिका व कपिलेश ने प्रथम, एनएम पब्लिक स्कूल कक्कड़ की आरुषि व अनुराग ने द्वितीय तथा डीएवी पब्लिक स्कूल गुब्बर की मानवी व नैंसी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विज्ञान गतिविधि कॉर्नर के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में शिशु निकेतन स्कूल के दिव्यांश ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटलांदर के मोहित ने द्वितीय एमएससी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर के सरनेया ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर के आर्यन ने प्रथम, शिशु निकेतन नर्सरी स्कूल सुजानपुर के शुभम ने द्वितीय तथा एमएससी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर की अदिति ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल गुब्बर की जिया ने प्रथम, शिशु निकेतन सुजानपुर के तक्षित ने द्वितीय व एमपीएस कक्कड़ की पलक ने तृतीय स्थान हासिल किया। गणित ओलंपियाड के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में शिशु निकेतन स्कूल सुजानपुर के राहुल ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चबूतरा की आईना ने द्वितीय व शिशु निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर के आकर्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में राजकीय उच्च पाठशाला धबड़ियाना की कनक ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चबूतरा की आइना ने द्वितीय और शिशु निकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल सुजानपुर के आकाश डोगरा ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। जूनियर वर्ग में हिमाचल पब्लिक स्कूल सुजानपुर की श्रेया ने प्रथम, एनसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर की इवांशी ने द्वितीय और राजकीय उच्च पाठशाला कन्नेरड़ के आदित्य ने तृतीय स्थान हासिल किया। विज्ञान इनोवेटिव मॉडल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी की कोमल ने प्रथम, भारती पब्लिक स्कूल सुजानपुर के सूर्यांश ने द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर के जावेद ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन