फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students are not getting the benefit of the new building

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा नए भवन का लाभ

Fri, 09 Aug 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
बजट के अभाव में लटका नालंगर स्कूल का निर्माण कार्य
विज्ञापन

अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मांगा अतिरिक्त बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नया भवन बनने के बावजूद नौनिहाल बरसात के मौसम में बरामदे में कक्षाएं लगाने के लिए मजबूर हैं। राजकीय उच्च पाठशाला नालंगर में दाखिल विद्यार्थियों को नए भवन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्कूल में 14 माह पहले नया भवन बनकर तैयार हो चुका है लेकिन अभी तक कमरों में बिजली सहित सौंदर्यीकरण का कार्य अधूरा है। ऐसे में बारिश के मौसम में विद्यार्थी बरामदे में पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं विभागीय अधिकारी स्कूल भवन निर्माण कार्य पूरा न होने के लिए बजट न होने का तर्क दे रहे हैं। ऐसे में विभागीय लापरवाही का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
वर्तमान में स्कूल में छठी से दसवीं कक्षा तक 50 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल में पुराने जर्जर भवनों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूल में दो मंजिला भवन के निर्माण कार्य के लिए 39.82 लाख रुपये का बजट जारी किया था जिससे स्कूल में विद्यार्थियों के लिए नए भवन का निर्माण करवाया जा सके। हैरत की बात है कि अभी तक स्कूल में विद्यार्थियों को नए भवन का लाभ नहीं मिल रहा है। अभिभावकों सरोज, पिंकी, जगदीश, प्रकाश, रणजीत, दौलत राम, निक्का सिंह, सुभाष, सीमा आदि ने कहा कि बजट के अभाव में स्कूल में नवनिर्मित भवन का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में उन्होंने शिक्षा विभाग से दो बार भवन निर्माण कार्य के लिए अतिरिक्त बजट जारी करने की मांग की थी लेकिन अभी तक स्कूल के लिए अतिरिक्त बजट जारी नहीं हो पाया है। बजट जारी न होने से नवनिर्मित भवन शोपीस बनकर रह गया है। हालात ये हैं कि भवन के गेट पर लोक निर्माण विभाग ने ताला लगाया हुआ है। उन्होंने कहा कि स्कूल में स्थित भवन काफी पुराना है जो जर्जर अवस्था में है लेकिन नया भवन बनने के बावजूद विद्यार्थी सुविधा से वंचित हैं।
विज्ञापन


स्कूल में दो मंजिला भवन बनकर तैयार हो गया है। भवन में सौंदर्यीकरण और बिजली का कार्य अभी शेष है। लोक निर्माण विभाग को शीघ्र भवन निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं जिससे विद्यार्थियों को नए भवन का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि स्कूल में कमरों की सुविधा न होने से विद्यार्थियों को बरामदे में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। -जीत सिंह, मुख्य अध्यापक नालंगर स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट जारी न होने से भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। शिक्षा विभाग ने भवन निर्माण कार्य के लिए 35 लाख रुपये का ही बजट जारी किया है। हालांकि निर्माण कार्य के लिए 39.82 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था लेकिन पूरा बजट जारी न होने से निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। -संजय कटोच, एसडीओ लोनिवि हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed