फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Stress management explained to the girl students of Kot and Matahani school

Hamirpur (Himachal) News: कोट और मटाहणी स्कूल की छात्राओं को समझाया तनाव प्रबंधन

Fri, 20 Sep 2024 04:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Stress management explained to the girl students of Kot and Matahani school
मटाहनी स्कूल में आयोजित शिविर में भाग लेती छात्राएं व अन्य। स्रोत: डीपीआरओ
महिला एवं बाल विकास विभाग ने शिविर में किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट और मटाहणी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत किशोरियों के लिए तनाव प्रबंधन शिविर आयोजित किए। इस दौरान पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य तथा शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता के तौर पर मनोविज्ञानी डॉ. अनुपम कुमारी ने किशोरियों को तनाव क्या होता है, तनाव कितने प्रकार के होते हैं और किस तरह के तनाव से कैसे निपटना है, इस बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में कई प्रकार के तनाव से गुजरना पड़ता है परंतु जो बच्चे इस तनाव का प्रबंधन सही ढंग से करते हैं, वे ही जीवन में बेहतर परिणाम दे पाते हैं।



उन्होंने किशोरियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने, पर्याप्त निद्रा लेने और समय के बेहतर प्रबंधन के संबंध में कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने किशोरियों को अपनी दिनचर्या में शिक्षा के साथ-साथ व्यायाम, योग और मेडिटेशन को शामिल करने के लिए भी प्रेरित किया। दोनों शिविरों में लगभग 150 किशोरियों को तनाव प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कोट स्कूल के प्रधानाचार्य बलवंत सिंह और मटाहणी स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने महिला एवं बाल विकास विभाग और संबंधित अधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने किशोरियों को इस तरह के कार्यक्रमों का लाभ उठाने और अपने जीवन में एक नियमित और बेहतर दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी राकेश कुमार शर्मा और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed