{"_id":"5e248e9d8ebc3e4b02584628","slug":"streat-light-not-working-pement-stopped-hamirpur-hp-news-sml3215345118","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइटों का कार्य सही न करने पर नप ने रोकी कंपनी की पेमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइटों का कार्य सही न करने पर नप ने रोकी कंपनी की पेमेंट
विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर के मैदान के पास लगी हाई मास्ट लाइट। आजकल यह बंद पड़ी है।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शहर में दिन-प्रतिदिन स्ट्रीट लाइटें और हाई मास्ट लाइटें खराब हो रही हैं लेकिन, कंपनी के कर्मचारी इन्हें दुरुस्त नहीं कर रहे हैं। कंपनी की लचर कार्यप्रणाली से तंग आकर नगर परिषद ने जहां कंपनी की पेमेंट रोक दी है, वहीं पेमेंट न मिलने के कारण कर्मचारी भी काम पर नहीं आ रहे हैं। इस कारण दो सप्ताह से शहर में नियमित होने वाली स्ट्रीट लाइटों और हाई मास्ट लाइटों की मरम्मत नहीं हो पाई है। इसके चलते शहर के सभी वार्डों में करीब आधा-आधा दर्जन स्ट्रीट लाइटें और वार्ड एक हाई मास्ट लाइट खराब पड़ी है। धुंध और अंधेरे में लोगों को ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। कंपनी के कर्मचारी सप्ताह के एक दिन एक वार्ड की लाइटों को दुरुस्त करते हैं और दूसरे दिन दूसरे वार्ड की।
यही प्रक्रिया नप के सभी वार्डों में निरंतर चलती है, लेकिन दो सप्ताह से कर्मचारी काम पर नहीं आ रहे हैं। इस कारण वार्डों में रात को अंधेरा छाया है। कंपनी और नप के बीच चल रहे पेमेंट विवाद का खामियाजा शहर के लोगों को अंधेरे में ठोकरें खाकर भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों ने नगर परिषद और संबंधित ईएसएल कंपनी की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है। वार्ड एक के पार्षद अनिल चौधरी का कहना है कि वार्ड में लगी हाई मास्ट लाइट सहित कई स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। कंपनी के कर्मचारी काम पर नहीं आ रहे हैं। जब पूछा जाता है तो बताया गया कि कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि नप की बैठक में भी कंपनी की लचर कार्यप्रणाली की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
समस्या का कर रहे समाधान : अभिमन्यु
ईएसएल कंपनी के प्रतिनिधि अभिमन्यु का कहना है कि बीते अप्रैल माह से पेमेंट नहीं मिली है। इस कारण कर्मचारी काम पर नहीं आ रहे हैं। जहां-जहां लाइटों में दिक्कत आ रही है, वह स्वयं उस स्थान का भ्रमण कर समस्या का समाधान कर रहे हैं। कर्मचारी पेमेंट न मिलने के कारण काम पर नहीं आ रहे हैं, जबकि वह हड़ताल पर नहीं हैं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं ईओ
कंपनी की लचर कार्यप्रणाली से रोकी पेमेंट : ईओ
नप के ईओ केएल ठाकुर ने कहा कि कंपनी की लचर कार्यप्रणाली और उनका काम सही न होने के कारण पेमेंट रोकी गई है। बैठक में भी कंपनी के खिलाफ शिकायतें आई हैं। वह घर के एक कार्यक्रम में हैं।