फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Stray dogs wreak havoc in Nadaun, kill goat by tearing it apart

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में आवारा कुत्तों का आतंक बकरी को नोच-नोच कर मार डाला

Thu, 07 May 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 07 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन(हमीरपुर)। नादौन बस अड्डा के पास बाजार में बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे आवारा कुत्तों के झुंड ने एक बकरी पर हमला कर उसे नोच-नोच कर मार डाला। आधा दर्जन से अधिक कुत्तों ने महज दस मिनट में बकरी को मौत के घाट उतार दिया।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग कुछ भी कर पाने में असमर्थ रहे, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। यह घटना उस स्थान पर हुई, जहां प्रतिदिन लोगों की भारी आवाजाही रहती है और आसपास कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक, निजी क्लीनिक के अलावा कई दुकानें हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में आवारा कुत्तों का झुंड लगातार देखा जाता है, जो कई बार वाहन चालकों और राहगीरों पर भी हमला कर देते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों कमलजीत, सुरेंद्र, विजयपाल और विरेंद्र ने बताया कि कई बार नगर परिषद को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद नादौन के सचिव रमन शर्मा ने बताया कि इस संबंध में पशुपालन विभाग को सूचित कर दिया है। समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed