फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Strategy will be made on five-pronged development of pre-primary classes

Hamirpur (Himachal) News: प्री-प्राइमरी कक्षाओं के पंचकोषीय विकास पर बनेगी रणनीति

Wed, 25 Jun 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 25 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 406 प्राथमिक स्कूलों में तीन से पांच वर्ष तक के बच्चों के पंचकोषीय विकास को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। अभिभावक और अध्यापक स्कूल स्तर पर ईसीसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा) कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों में भाषा, गणित के खेल स्टॉल, किड्स कॉर्नर व पठ्न सामग्री को प्रदर्शित कर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। स्कूल स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन विशेष रूप से अभिभावकों को विद्यार्थियों की गतिविधियों से जोड़ने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए किया जाएगा, ताकि पहली कक्षा में दाखिले के दौरान नौनिहालों को पाठ्यक्रम पढ़ने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

स्कूल स्तर पर कार्यक्रम आयोजन के बाद स्कूल की रिपोर्ट खंड स्तर पर प्रदर्शित होगी। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। रिपोर्ट में खामियों वाले स्कूलों के लिए अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिससे सभी स्कूलों में एक सामान विद्यार्थियों का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में जिले के प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं को तीन वर्गों में बांटा गया है, जिसमें बच्चों को बाल वाटिका एक, दो, तीन के अनुसार आयुवर्ग में पढ़ाई करवाई जा रही है।ईसीसीई कार्यक्रम बच्चों के सामाजिक, भावनात्मक, शारीरिक और संज्ञानात्मक विकास पर केंद्रित होता है। इससे बच्चों के समग्र विकास में सहायता मिलती है।


कोट

प्राथमिक स्कूलों में ईसीसीई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्कूल प्रमुखों को इस संदर्भ में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्री-प्राइमरी कक्षाओं में दाखिल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यक्रम करवाए जाएंगे।
-भवानी सिंह, जिला समन्वयक, प्री-प्राइमरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed