फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Strange hobby, bought mobile number for Rs 44,400

Hamirpur (Himachal) News: अजब का शौक, 44,400 रुपये में खरीदा डाला मोबाइल नंबर

Thu, 13 Apr 2023 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। किसी भी शौक के आगे पैसा मायने नहीं रखता है। ऐसा ही एक मामला नादौन उपमंडल के कलूर पंचायत में सामने आया है। यहां पर पंचायत के उपप्रधान जोगिंद्र कुमार ने अपनी पसंद के मोबाइल नंबर को लेने के लिए 44,400 रुपये चुकाए हैं।
विज्ञापन

जोगिंदर कुमार का कहना है कि काफी समय से वह यह नंबर लेने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्हें बीएसएनएल की इस योजना का पता चला तो उन्होंने अधिकारियों से संपर्क किया और अपनी पसंद का नंबर बताकर उसे खुली बोली में 44,400 रुपये चुकाकर खरीदा।
विज्ञापन


बता दें कि बीते माह ही शिमला के कोटखाई में एक स्कूटी के विशिष्ट नंबरों की एक करोड़ रुपये में खरीद का मामला काफी सुर्खियों में रहा था। हालांकि बाद में वहां वाहन नंबर को लेकर काफी विवाद हुआ था। क्योंकि जिन लोगों ने करोड़ रुपए का नंबर ऑनलाइन बोली लगाई थी, उन्होंने बाद में वह नंबर लेने से इनकार कर दिया था लेकिन नादौन में इसके बिलकुल विपरीत हुआ है। नादौन में पंचायत उपप्रधान ने खोली बोली में उच्चत्तम राशि देकर बीएसएनएल के विशिष्ट नंबर 7651000009 की सिम खरीदी। हालांकि बीएसएनएल का नेटवर्क अन्य निजी कंपनियों के नेटवर्क के मामले में बहुत ज्यादा बेहतर नहीं है। क्योंकि बीएसएनएल अभी भी थ्री जी सेवाएं दे रहा है। जबकि जियो और एयरटेल समेत अन्य कंपनियां 5 जी सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed