{"_id":"655267d21fdef108980730cc","slug":"still-waiting-for-mobile-tablet-even-after-one-and-a-half-month-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-13590-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डेढ़ माह बाद भी मोबाइल टैबलेट के इंतजार में होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डेढ़ माह बाद भी मोबाइल टैबलेट के इंतजार में होनहार
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के 1061 विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट देने में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। पूर्व में शिक्षा निदेशालय से मोबाइल टैबलेट की खेप डेढ़ वर्ष बाद आना और अब मेधावी विद्यार्थियों की सूची का न आना अभिभावकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। शैक्षणिक सत्र 2021-22 के मेधावी विद्यार्थी पिछले डेढ़ वर्ष से मोबाइल टैबलेट मिलने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन विभागीय देरी के चलते उन्हें निराश होना पड़ रहा है। अभिभावकों राकेश कुमार, प्रदीप राणा, किशोर लाल, रोहित, सुषमा, सीमा कुमारी आदि ने कहा कि शिक्षा निदेशालय शिमला से मेधावी विद्यार्थियों की सूची तय होने के बाद शिक्षा खंड स्तर पर मोबाइल टैबलेट देने का कार्य शुरू होगा। मोबाइल टैबलेट न मिल पाने के कारण विद्यार्थियों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है। उन्होंने कहा कि सत्र 2021-22 में जमा दो कक्षा के मेधावी विद्यार्थी चार माह बाद कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर लेंगे। ऐसे में पढ़ाई में सहायक मोबाइल टैबलेट का कोई औचित्य नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि वह पूर्व में भी कई बार शिक्षा विभाग से विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट देने की मांग कर चुके हैं लेकिन मोबाइल टैबलेट खरीद प्रक्रिया में देरी होने के कारण इसकी आवंटन प्रक्रिया में देरी हो रही है। उन्होंने शिक्षा विभाग से शीघ्र विद्यार्थियों की सूची जारी करने की मांग की है।
इस बारे में उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कुमार ने कहा कि शिक्षा निदेशालय से मोबाइल टैबलेट की खेप पहुंच चुकी है। मेधावी विद्यार्थियों की सूची तय होते ही विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट देने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
इस बारे में उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कुमार ने कहा कि शिक्षा निदेशालय से मोबाइल टैबलेट की खेप पहुंच चुकी है। मेधावी विद्यार्थियों की सूची तय होते ही विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट देने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन