फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   90 Patwar circles and Kanungo Huts connected to the internet.

Hamirpur (Himachal) News: 90 पटवार वृत्त और कानूनगो हट इंटरनेट से जुड़े

Thu, 01 Oct 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 01 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। हमीरपुर जिले के 210 पटवार वृत्तों और कानूनगो हटों को इंटरनेट सुविधा से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। अब तक 90 पटवार वृत्त और कानूनगो हट इंटरनेट से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन

इससे पटवारी और कानूनगो कार्यालय में बैठकर राजस्व रिकॉर्ड से संबंधित डाटा ऑनलाइन अपलोड और डाउनलोड कर सकेंगे। इसका सीधा लाभ आम लोगों को मिलेगा और उन्हें छोटे-छोटे राजस्व कार्यों के लिए बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

उपतहसील कांगू के अंतर्गत सभी पटवार घर और कानूनगो कार्यालय इंटरनेट से जुड़ चुके हैं। इससे राजस्व रिकॉर्ड से संबंधित ऑनलाइन कार्य कार्यालय में बैठकर ही किए जा सकेंगे। इससे कार्यों के निपटारे में समय की बचत होगी और लोगों को संबंधित कर्मचारी भी कार्यालय में उपलब्ध मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला राजस्व अधिकारी हमीरपुर सौरभ धीमान ने बताया कि जिले के सभी 210 पटवार वृत्तों और कानूनगो हटों को इंटरनेट से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इनमें से 90 कार्यालय इंटरनेट से जुड़ चुके हैं, जबकि शेष को भी जल्द सुविधा से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने बताया कि विभागीय अनुमति के बाद लोग कार्यालय में उपलब्ध इंटरनेट सुविधा का उपयोग भी कर सकेंगे। इसके अलावा राजस्व संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी लोगों को मिल सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed