{"_id":"6abd67163d32d93aed041b61","slug":"missing-woman-found-in-punjab-had-taken-a-loan-of-2-lakh-against-jewelry-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-210398-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लापता महिला पंजाब से बरामद, गहनों पर लिया था दो लाख का ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लापता महिला पंजाब से बरामद, गहनों पर लिया था दो लाख का ऋण
Thu, 01 Oct 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। महिला थाना हमीरपुर के तहत एक गांव से लापता हुई महिला को पुलिस ने पंजाब के ब्यास से बरामद कर लिया है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करने के बाद उसे उसके पति के सुपुर्द कर दिया।
महिला के पति ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। शिकायत में पति ने आरोप लगाया था कि महिला घर से जाते समय करीब 47 हजार रुपये नकद और ट्रंक का ताला तोड़कर उसमें रखे अपने, पति और दोनों बेटों के सोने-चांदी के आभूषण साथ ले गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने कथित तौर पर करीब एक माह पहले इन्हीं सोने-चांदी के आभूषणों के बदले बैंक से दो लाख रुपये का ऋण लिया था।एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। संवाद