फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Statue of Maharana Pratap should be installed in Doli Mohalla

Hamirpur (Himachal) News: डोली मोहल्ला में स्थापित की जाए महाराणा प्रताप की मूर्ति

Tue, 18 Feb 2025 05:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
Statue of Maharana Pratap should be installed in Doli Mohalla
डोली मोहल्ला में महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित करने के लिए एसडीएम को मांग पत्र सौंपते लोग। स
सचित्र
विज्ञापन

सुजानपुर के लोगों ने एसडीएम सुजानपुर को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के तहत डोली मोहल्ला में महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित करने के लिए लोगों ने मांगपत्र एसडीएम सुजानपुर को सौंपा।
लोगों ने कहा कि नगर परिषद सुजानपुर शहर में सुंदरता बनाए रखने के लिए डोली मोहल्ला में नगर परिषद/सरकार की भूमि पर वीर महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित की जा रही है, परंतु कुछ विशेष समुदाय के लोग इस कार्य को धार्मिक भावना से जोड़कर अपने निजी स्वार्थ हेतु आपत्ति जता रहे हैं। यह निंदनीय है। यदि सुजानपुर में महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित की जाती है, तो यह सुजानपुर वासियों के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि इस विषय पर संज्ञान लिया जाए और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित करवाई जाए। इस अवसर पर शेर सिंह, सुरेश रांगड़ा, मनीष आदि मौजूद रहे। उधर, एसडीएम सुजानपुर डॉ. रोहित शर्मा ने कहा कि मांग पत्र प्राप्त हुआ है, उचित समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed