{"_id":"5766a31b4f1c1b272a11c557","slug":"states-centre-keeping-labour-laws-at-stake-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम कानूनों की उड़ाई जा रही धज्जियां : कश्मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम कानूनों की उड़ाई जा रही धज्जियां : कश्मीर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
सीटू।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटू अकाई जिला हमीरपुर का आठवां सम्मेलन सीटू जिला कार्यालय में रविवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष जोगेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण के साथ किया।
विज्ञापन
सम्मेलन के दौरान सीटू के राज्य महासचिव डॉ. कश्मीर ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में देश और प्रदेश में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। केंद्र सरकार जनता को धर्म और जातपात के नाम पर बांटने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
इससे आम आदमी और मजदूर वर्ग के मुद्दे गायब हो गए हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों सरकारों की नीतियों से अमीरी एवं गरीबी की खाई और गहरी हुई है। सम्मेलन में मजदूरों की समस्याओं को लेकर विभिन्न प्रकार के प्रस्ताव पढ़े गए।
विज्ञापन
इसके बाद जिला महासचिव प्रताप राणा ने सीटू जिला हमीरपुर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी प्रतिनिधियों ने रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की। सम्मेलन में विशेष तौर पर मौजूद विजेंद्र मैहरा ने कहा कि मजदूरों और आम आदमी की आवाज को केवल सीटू संगठन ही उठाता है।
सम्मेलन के अंतिम सत्र में सीटू की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें 37 सदस्यीय कमेटी का चुनाव किया गया। नई चुनी गई कमेटी में प्रताप राणा को जिलाध्यक्ष, जोगेंद्र कुमार को जिला महासचिव, यशपाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
वहीं लखनपाल, धर्म सिंह, राज कुमारी, रंजन शर्मा को उपाध्यक्ष तथा सुरेश, हंसराज, अंजना वर्मा व रत्न चंद को संयुक्त सचिव चुना गया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।