फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   State folk artists will get a chance in cultural evenings

Hamirpur (Himachal) News: मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रदेश के लोक कलाकारों को मिलेगा मौका

Wed, 05 Mar 2025 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 05 Mar 2025 05:31 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर होली मेले में प्रदेश की लोक संस्कृति और अन्य गतिविधियों का होगा समावेश
विज्ञापन

महिलाओं के लिए सामूहिक लोकनृत्य, रस्साकशी, मिस हमीरपुर प्रतियोगिता करवाई जाएगी
राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। उपमंडल सुजानपुर के तहत सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को हमीर भवन में बैठक आयोजित की गई। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुजानपुर के विधायक रणजीत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सुरेश कुमार ने कहा कि बारह से पंद्रह मार्च तक मनाए जा रहे सुजानपुर के होली उत्सव को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। इसमें सुजानपुर की होली की समृद्ध परंपराओं के साथ-साथ जिला हमीरपुर एवं हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति और अन्य गतिविधियों का समावेश भी सुनिश्चित किया जाएगा।

मेले के दौरान झांकियों, सांस्कृतिक संध्याओं और प्रदर्शनियों में हिमाचल के लोक कलाकारों, पारंपरिक वाद्य यंत्र वादकों और लुप्त होती लोक कलाओं के प्रदर्शन को अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे। महिलाओं के लिए सामूहिक लोकनृत्य, रस्साकशी, मिस हमीरपुर प्रतियोगिता, फैशन शो और लेजर शो भी उत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने अधिकारियों से कहा कि सुजानपुर की सभी ऐतिहासिक धरोहरों, मेला स्थल, कला केंद्र और इसके आसपास के क्षेत्र की सड़कों, नालियों और शौचालयों इत्यादि की मरम्मत के कार्य अतिशीघ्र पूरे होने चाहिए। प्लाट आवंटन में पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। मेले के दौरान यातायात, कानून व्यवस्था, पार्किंग, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में उपायुक्त अमरजीत सिंह, एडीएम राहुल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed