फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Started making bamboo artefacts as a hobby, now providing employment to others too

Hamirpur (Himachal) News: शौक के तौर पर बांस से कलाकृतियां बनाना किया शुरू, अब दूसरों को भी दे रहीं रोजगार

Sun, 16 Nov 2025 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 16 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Started making bamboo artefacts as a hobby, now providing employment to others too
सीमा।
हमीरपुर। मजबूत हौसले व कुछ अलग करने की चाह में बकारटी की सीमा न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार देने का कार्य कर रही है। 15 वर्ष पूर्व उन्होंने शौक के तौर पर बांस और पत्थरों से कलाकृतियां, प्लास्टिक के लिफाफों से फूटमैट, पर्स, ज्वेलरी और जूट के बैग बनाने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

धीरे-धीरे निजी कंपनियों के माध्यम से स्कूल, कॉलेजों में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए जाने लगीं। इससे उन्हें प्रत्येक माह आठ से नौ हजार रुपये की आय होती थी, लेकिन स्कूलों में अवकाश के दौरान आय का स्थाई साधन न होने से उन्होंने निजी तौर पर कार्य शुरू करने का निर्णय लिया और डेढ़ वर्ष पूर्व स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़कर अपनी हमीर क्रिएशन एंजेसी खोली।
विज्ञापन


एजेंसी खोलने के बाद विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों के लिए निजी कंपनियों के माध्यम से कुटेशन लेना शुरू किए, जिससे अब वह स्वयं बतौर संसाधन व्यक्ति और एजेंसी के माध्यम से प्रशिक्षकों को शिविरों के लिए भेज रही हैं। प्रशिक्षकों को मांग के अनुसार शिविरों में भेजा जाता है। इससे उन्हें भी प्रत्येक माह 8 से 10 हजार रुपये की आय हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षक शिविरों में जूट के बैग, अचार, चटनी, चीड़ की पत्तियों से उत्पाद, बांस की कलाकृत्तियां, कचरे से उपयोगी वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण देते हैं। सीमा अभी तक चंबा, कांगड़ा, सोलन, पंजाब सहित अन्य राज्यों में महिलाओं व बच्चों को स्वदेशी वस्तुओं से उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दे चुकी हैं।

प्रशिक्षणों के माध्यम से अब उन्हें प्रतिमाह 40 से 50 हजार रुपये की आय हो रही है। सीमा के पति निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि बेटा नौंवीं कक्षा में पड़ता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सदस्यों को दिया है।

सीमा।

सीमा।

सीमा।

सीमा।

सीमा।

सीमा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed