फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   SST checked the expenditure supervisor's vehicle and sent it ahead.

Hamirpur (Himachal) News: एसएसटी ने व्यय पर्यवेक्षक का वाहन चेक कर आगे भेजा

Fri, 17 May 2024 04:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
SST checked the expenditure supervisor's vehicle and sent it ahead.
हमीरपुर। ऊना जिला की सीमा पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव के वाहन क
हमीरपुर। लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। चुनाव में धनबल और बाहुबल के प्रयोग को रोकने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अलग-अलग टीमें 24 घंटे कार्य कर रही हैं। स्टेटिक सर्विलांस टीमें (एसएसटी) भी महत्वपूर्ण स्थानों पर नाके लगाकर हर वाहन की चेकिंग कर रही हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए व्यय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी डॉ. कुंदन यादव वीरवार को जब नादौन से ऊना की ओर जा रहे थे तो जिला ऊना की सीमा पर तैनात स्टेटिक सर्विलांस टीम ने उनके वाहन को भी चेकिंग के लिए रोका। टीम ने चेकिंग के बाद ही वाहन को ऊना की ओर जाने दिया। स्टेटिक सर्विलांस टीम के इस कदम की व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव ने काफी सराहना की तथा टीम के सभी सदस्यों का उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में धनबल और बाहुबल का प्रयोग रोकने के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कड़ी नजर रखी जा रही है। संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें 24 घंटे अलर्ट पर रखी गई हैं। डॉ. कुंदन यादव ने कहा कि वीरवार को वह औचक निरीक्षण के लिए नादौन से ऊना की ओर जा रहे थे तो ऊना जिले की सीमा पर उनके वाहन को भी चेकिंग के लिए रोका गया तथा चेकिंग के बाद ही आगे जाने दिया गया। संसदीय क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों में तैनात अन्य स्टेटिक सर्विलांस टीमों को भी इसी तरह कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed