फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Special campaign will run in every polling station for four days from today

Hamirpur (Himachal) News: आज से चार दिन हर मतदान केंद्र में चलेगा विशेष अभियान

Sat, 09 Nov 2024 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 09 Nov 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
नए पात्र लोगों और छूटे हुए लोगों के नाम मतदान सूची में होंगे शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण-2025 के तहत नए पात्र लोगों और किन्हीं कारणों से पूर्व में छूटे लोगों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करने के लिए हर मतदान केंद्र में अभियान चलाया जाएगा।
अभियान के दौरान अपात्र लोगों के नाम इन सूचियों से हटाने तथा मतदाता सूचियों में अशुद्धियों को दुरुस्त किया जाएगा। यह अभियान नौ, दस और 23 और 24 नवंबर को चलेगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण 29 अक्तूबर से 28 नवंबर तक किया जा रहा है। इसी के तहत 9-10 और 23-24 नवंबर को जिला के सभी 532 मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को सभी पात्र लोगों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी बूथ लेवल एजेंटों और आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

वहीं, 1 और 26 नवंबर को शैक्षणिक संस्थानों में बीएलओ हेल्प डेस्क लगाए जाएंगे। इन हेल्प डेस्क में छूटे हुए विद्यार्थी अपने दस्तावेज बूथ लेवल अधिकारियों को जमा करवा सकते हैं। उन्होंंने कहा कि 28 नवंबर तक प्राप्त दावों या आपत्तियों का निपटारा 24 दिसंबर तक कर लिया जाएगा और 6 जनवरी को मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed