{"_id":"6702834f9aa9855327026a28","slug":"sowing-time-is-passing-farmers-are-wandering-for-seeds-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-137676-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिजाई का बीत रहा समय, बीजों के लिए भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिजाई का बीत रहा समय, बीजों के लिए भटक रहे किसान
विज्ञापन
केंद्रों में नहीं पहुंचा बीज, महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। किसानों के हित में काम करने का दावा कर रही सरकार किसानों को लहुसन, मटर और धनिया के बीज उपलब्ध नहीं करवा पाई है। सरकारी बीज न मिलने से किसान लहसुन और मटर की बिजाई समय पर नहीं कर पा रहे हैं। विभागीय उदासीनता के कारण किसानों को बाजार से महंगे दामों पर बीज खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इन सभी फसलों की बिजाई का समय दो से तीन सप्ताह पहले ही शुरू हो चुका है। सरकारी बीज मिलने के इंतजार में किसानों ने काफी समय तक बिजाई का कार्य को रोका हुआ है। कृषि विभाग की ओर से विक्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों को सरकारी दामों पर बेहतर गुणवत्ता के बीज उपलब्ध करवाए जाते हैं। सितंबर से बीज मिलना शुरू हो जाते हैं लेकिन अब अक्तूबर भी शुरू हो गया है लेकिन किसानों को बीज मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। किसान लगातार कृषि विक्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। किसानों रमेश, अशोक, अक्षय, हेमराज, कपिल आदि ने कहा कि अभी तक सरकार ने लहुसन, मटर, धनिया आदि के बीज उपलब्ध नहीं करवाए हैं। सप्ताह में दो बार कृषि विक्रय केंद्रों में चक्कर काट रहे हैं लेकिन हर बार यही कहा जा रहा है कि अभी तक बीज उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। बाजार में मिलने वाले बीजों की गुणवत्ता पर विश्वास नहीं किया जा सकता है लेकिन अब मजबूरन बीज खरीदने पड़ेंगे। किसानों ने कृषि विभाग से मांग की है कि जल्द सरकारी बीज उपलब्ध करवाए जाएं। कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डाॅ. शशिपाल अत्री ने कहा कि बीजों की मांग निदेशालय भेज दी गई है। जल्द किसानों को सरकारी दरों पर बीज उपलब्ध हो जाएंगे।