फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sowing time is passing, farmers are wandering for seeds

Hamirpur (Himachal) News: बिजाई का समय बीत रहा, बीजों के लिए भटक रहे किसान

Fri, 04 Oct 2024 05:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
कृषि विक्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचा बीज, महंगे दामों पर बीज लेने को मजबूर किसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। किसानों के हित में काम करने का दावा कर रही सरकार किसानों को लहुसन, मटर, धनिया के बीज उपलब्ध नहीं करवा पाई है। सरकारी बीज मिलने के इंतजार में किसान लहुसन, मटर की बिजाई समय पर नहीं कर पा रहे हैं। विभागीय उदासीनता के कारण किसानों को बाजार से महंगे दामों पर बीज खरीदने पड़ रहे हैं। इन सभी फसलों की बिजाई का समय दो से तीन सप्ताह पहले ही शुरू हो चुका है। सरकारी बीज मिलने के इंतजार में किसानों ने काफी समय तक बिजाई के कार्य को रोका है। सरकारी बीज मिलने की उम्मीद लगभग खत्म होने और बिजाई का समय बीतने के बाद किसानों ने महंगे दामों पर बाजार से बीज खरीदना शुरू कर दिए हैं। कृषि विभाग की ओर से विक्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों को सरकारी दामों पर बेहतर गुणवत्ता के बीज उपलब्ध करवाए जाते हैं। सितंबर माह से यह बीज मिलना शुरू हो जाते हैं लेकिन अब अक्तूबर महीना भी शुरू हो गया है लेकिन किसानों को बीज मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। किसान इधर-उधर भटक रहे हैं। लगातार कृषि विक्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। किसानों में रमेश, अशोक, अक्षय, हेमराज, कपिल आदि ने कहा कि अभी तक सरकार ने लहुसन, मटर, धनिया के बीज नहीं दिए हैं। सप्ताह में दो बार कृषि विक्रय केंद्रों में जा रहे हैं। हर बार यही कहा जा रहा है कि अभी तक बीज उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। अब महंगे दामों पर बीज लेने पड़ेंगे। बाजार में मिलने वाले बीजों की गुणवत्ता पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। अब मजबूरन बीज लेने पड़ेंगे। किसानों ने कृषि विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सरकारी बीज उपलब्ध करवाएं। कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डाॅ. शशिपाल अत्री ने कहा कि बीजों की मांग निदेशालय भेजी गई है। जल्द ही किसानों को सरकारी दरों पर बीज उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed