फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Some got the election symbol of chair and some got the symbol of letter box.

Hamirpur (Himachal) News: किसी को कुर्सी तो किसी को लेटर बॉक्स चुनाव चिह्न मिला

Thu, 07 May 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 07 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर/भोटा (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नगर परिषद सुजानपुर में होने वाले चुनावों को लेकर 20 प्रकार के चुनाव चिन्ह थे, जिनमें छह आवंटित हुए।
विज्ञापन

इनमें कुर्सी, ताला-चाबी, सिलाई मशीन, वायुयान, लेटर बॉक्स और रेलवे इंजन शामिल हैं। वहीं, नगर पंचायत भोटा में ताला-चाबी, कुर्सी और सिलाई मशीन चुनाव चिन्ह आवंटित हुए।
विज्ञापन


इस दौरान किसी उम्मीदवार को कुर्सी तो किसी को लेटर बॉक्स जैसे चुनाव चिन्ह मिले हैं, जिसके बाद सभी प्रत्याशी अपने-अपने प्रतीकों के साथ मैदान में उतरकर प्रचार अभियान को धार देने में जुट गए हैं। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशी अब घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने बताया कि चुनाव चिन्ह मिलने से उन्हें पहचान बनाने में आसानी होगी। मतदाताओं तक अपनी बात प्रभावी ढंग से पहुंचा सकेंगे। वहीं, समर्थक भी अपने-अपने उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार-प्रसार में जुटेंगे।


चुनाव-प्रचार के लिए सोशल मीडिया बना हथियार

नगर निकाय चुनावों में इस बार प्रचार का तरीका तेजी से बदलता नजर आ रहा है। पारंपरिक जनसंपर्क के साथ अब सोशल मीडिया उम्मीदवारों का प्रमुख माध्यम बन गया है। फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर प्रचार अभियान तेजी से चलाए जा रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि कई उम्मीदवार अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से आकर्षक पोस्टर और प्रचार सामग्री तैयार कर रहे हैं। इनमें स्थानीय मुद्दों को भी रचनात्मक तरीके से दिखाया जा रहा है। कम खर्च और कम समय में तैयार होने वाले ये एआई आधारित पोस्टर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed