फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Soldier Sumer Singh cremated with state honors

सैनिक सुमेर सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Sun, 31 Jul 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Soldier Sumer Singh cremated with state honors
ग्रिफ के सैनिक सुमेर सिंह की पार्थिव देह को मुखाग्नि देता बेटा। - फोटो : Hamirpur-HP
धनेटा (हमीरपुर)। अरुणाचल प्रदेश के जयंतु जिले में तैनात सैनिक सुमेर सिंह की पार्थिव देह रविवार सुबह नादौन के भदरूं क्षेत्र स्थित उनके गांव जंगलू सुल्यान पहुंचाई गई। उनके पैतृक श्मशानघाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने के बाद पार्थिव देह का अंतिम संस्कार करवाया। इस मौके पर तहसीलदार नादौन मनोहर लाल एवं उपपुलिस अधीक्षक रोहिन डोगरा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भदरूं पंचायत के सुमेर सिंह सहायक जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (ग्रिफ) में अरुणाचल प्रदेश के जयंतु जिले में तैनात थे। पार्थिव देह के साथ आए उनके साथी विक्रांत सिंह ने कहा कि सुमेर सिंह 26 जुलाई को सुबह पांच बजे के करीब सैर के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। काफी ढूंढने के बाद उसका शव नदी में उतराता हुआ दिखा। उसके बाद सेना ने शव को बाहर निकाला। इसके बाद इसकी सूचना उनके घर पर दी। शनिवार को सुमेर सिंह की पार्थिव देह दिल्ली पहुंचाई गई। एंबुलेंस से रविवार सुबह जैसे ही उनकी पार्थिव देह घर पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

घर पर अंतिम दर्शनों और सारी रस्में निभाने के बाद उनका पैतृक श्मशानघाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुमेर सिंह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे आकाश (22) व अक्षित (20) छोड़ गए हैं। मृतक की पत्नी मीना देवी गृहिणी हैं। बड़े बेटे आकाश ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। सेना और पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी। धनेटा पुलिस चौकी से कमल देव, राकेश कुमार, पंचायत प्रधान रणजीत सिंह तथा गांववासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed