{"_id":"67dc5f11927af8177103b9e2","slug":"slogans-of-vimal-negi-amar-raheye-were-echoed-demand-for-high-level-investigation-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-151126-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विमल नेगी अमर रहेेेे... के नारे गूंजे, उच्च स्तरीय जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विमल नेगी अमर रहेेेे... के नारे गूंजे, उच्च स्तरीय जांच की मांग
Fri, 21 Mar 2025 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 21 Mar 2025 05:58 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। चीफ इंजीनियर विमल नेगी के निधन पर वीरवार को जिला मुख्यालय हमीरपुर में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां विमल नेगी अमर रहे के नारे लगाए गए, वहीं मौत मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड सयुंक्त संघर्ष समिति ने मुख्य अभियंता परिचालन व विद्युत प्रणाली कार्यालय के प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया। इस दौरान 150 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान दिवंगत विमल नेगी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। साथ में ही पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। प्रदेश सरकार से मांग की कि इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए ताकि सच्चाई सब के सामने आ सके। मांग की गई कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी करवाई अमल में लाई जाए।
इस शोक सभा में मुख्य अभियंता प्रवीन कुमार, अधीक्षण अभियंता आशीष कपूर, संजीव सूद, वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता वतन सिंह मेहला, अरुण शर्मा, अमित धीमान, मेघा राणा, पुनीत चौधरी, अरुण धीमान, विपन कुमार अवर सचिव राजेश कुमारी, हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर दत्त, राज्य उप महासचिव मनेश कुमार, डिप्लोमा इंजीनियर के सचिव मनोहर लाल, सन्नी धीमान, ग्रेजुएट इंजीनियर के प्रधान दीपक चौहान, राहुल कपिल हमीरपुर यूनिट प्रधान कृष्ण पाल, सचिव राजेश, जोनल सचिव राज कुमार व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।