फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Slogan of removing encroachment, abstaining from action

Hamirpur (Himachal) News: अतिक्रमण हटाओ का नारा, कार्रवाई से किनारा

Sat, 04 May 2024 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर सामान सजा कर बैठ जाते हैं दुकानदार, आवागमन हो रहा प्रभावित
विज्ञापन

हमीरपुर शहर में जगह-जगह अतिक्रमणकारियों का कब्जा
भोटा चौक से गांधी चौक तक पैदल चलना हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। वहीं, विभागीय अधिकारी अतिक्रमण हटाने का नारा तो देते हैं लेकिन कार्रवाई से किनारा कर लेते हैं। बाजार में सड़क पर अपनी दुकानदारी सजाए बैठे दुकानदारों के कारण राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। गांधी चौक से भोटा चौक पर दुकानदार प्रतिदिन सड़क पर सामान सजा रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मुख्य सड़कों पर सजे सामान से अक्सर बाजार में जाम लग रहा है लेकिन कार्रवाई न होने पर अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं।
शहरभर में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से सफेद पट्टिका लगाई गई है लेकिन उसके बाद भी दुकानदार सड़क पर सामान सजा रहे हैं। सड़क पर प्रशासन के अधिकारियों की गाड़ियां दिन में कई बार इधर-उधर दौड़ती रहती हैं लेकिन प्रशासन का मूक दर्शक बनना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लोगों ज्ञान चंद ठाकुर, विशाल भारद्वाज, विशाल चौहान, मंजीत ठाकुर, रमजान, प्रदीप गुप्ता, होशियार सिंह, अनिल आदि ने कहा कि एक ओर विभागीय अधिकारी शहर में अतिक्रमण हटाओ का नारा गाते हैं वहीं अतिक्रमण पर कार्रवाई करने से हिचकिचाते हैं।
विज्ञापन

इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि शीघ्र ही शहर का दौरा किया जाएगा और दुकानदारों को चेतावनी दी जाएगी कि अपना सामान दुकान के भीतर ही रखें। अगर फिर भी दुकानदार आदेशों की पालना नहीं करते हैं तो उनका सामान जब्त किया जाएगा व चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed