फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Slate-roofed houses burnt to ashes in Sujanpur

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में स्लेटपोश मकान जलकर राख

Sat, 03 May 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 03 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Slate-roofed houses burnt to ashes in Sujanpur
टीहरा पंचायत में स्लेटपोश मकान में लगी आग। स्रोत: जागरूक पाठक
सुजानपुर(हमीरपुर)। दमकल चौकी सुजानपुर के अंतर्गत शुक्रवार को टीहरा पंचायत के पूर्व प्रधान के स्लेटपोश मकान में आग लग गई। आग लगने से परिवार को 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। स्लेटपोश मकान के एक कमरे में सामान जबकि दूसरे कमरे में मवेशी बांधे हुए थे। आग लगने से स्टोर से में रखा सारा सामान जल गया है जबकि दूसरे कमरे में बंधे मवेशियों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


पीडि़त मदन लाल ने कहा कि दोपहर एक बजे के करीब वह घर से थोड़ी दूर दैनिक कार्य में लगे हुए थे। अचानक उनके स्लेटपोश मकान से आग की लपटें उठीं और ग्रामीण एकत्रित हो गए। वहीं सुजानपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कमरे में बंधी हुई भैंस व कटड़े को सुरक्षित बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब पौने घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


टीहरा पंचायत में स्लेटपोश मकान में आग लगने से परिवार को 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की टीम ने 20 लाख रुपये की संपत्ति को बचा लिया है।
-अमित, प्रभारी दमकल चौकी सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed