फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Slate clad house burnt to ashes in Sidhpur

Hamirpur (Himachal) News: सिद्धपुर में स्लेटपोश मकान जलकर राख

Sun, 13 Apr 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 13 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Slate clad house burnt to ashes in Sidhpur
सिद्धपुर गांव में आग लगने के कारण जला सामान। स्रोत: विभाग - फोटो : credit
भोटा(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी के सिद्धपुर गांव में शुक्रवार को स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया है। पीड़ित अजीत सिंह पुत्र नंदू राम कहा कि सुबह 4:00 बजे जब उठे तो घर की ऊपर वाली मंजिल पर आग लगी हुई थी। परिवार के सदस्यों के शोर मचाने पर आसपास के लोग आग बुझाने दौड़े। फायर ब्रिगेड की गाड़ी सुबह 6:00 बजे पहुंची। परंतु रास्ता तंग होने के कारण गाड़ी स्पॉट पर नहीं पहुंच सकी। कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में सहायता की। ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। गनीमत यह रही की परिवार के सभी सदस्य धरातल मंजिल में सोए थे अन्यथा बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। आग के कारण मकान के अंदर रखे डबल बेड, खिड़कियां दरवाजे, टीवी, फ्रिज, नकदी और गहने भी जलकर राख हो गए। आग के कारण लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर हलका पटवारी ललित मोहन ने पीड़ित परिवार को 10000 रुपये की फौरी सहायता राशि प्रदान की। मोरसू सुल्तानी की प्रधान रचना कुमारी ने कहा कि सरकार की ओर से परिवार को हरसंभव सहायता राशि प्रदान करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed