फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Six public toilets will be built in Bhoranj for Rs 12.60 lakh

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में 12.60 लाख रुपये से बनेंगे छह सार्वजनिक शौचालय, कार्य शुरू

Wed, 17 Apr 2024 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 17 Apr 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Six public toilets will be built in Bhoranj for Rs 12.60 lakh
भोरंज ब्लॉक के साहरवीं पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहन बना सार्वजनिक शौचालय
जाहू (हमीरपुर)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकास खंड भोरंज में छह स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों को निर्माण किया जाएगा। इस पर 12 लाख 60 हजार रुपये खर्च होंगे। कुछ स्थानों पर शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया है। ग्रामीणों को सार्वजनिक रूप से शौचालयों की सुविधा देने के लिए पंचायतों ये कार्य करवा रही हैं। प्रत्येक शौचालय के निर्माण पर 2.10 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


भोरंज ब्लॉक की जाहू पंचायत में जाहू स्कूल के नजदीक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होगा। इसी तरह बड़ैहर पंचायत के वार्ड नंबर-दो में हनुमान मंदिर के पास, हनोह पंचायत के वार्ड नंबर-तीन के सामुदायिक भवन के पास, पपलाह पंचायत में प्राथमिक पाठशाला बाल भरेड़ी के पास, भोरंज पंचायत के धिरवीं महिला मंडल के नजदीक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होगा। इसके अलावा महिला मंडल भवन साहरवीं के पास भी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य पंचायत प्रतिनिधियों ने पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन

सार्वजनिक शौचालयों के बनने से स्थानीय लोगों को शादी-समारोहों, बैठकों के आयोजन और अन्य कार्यक्रमों के दौरान बड़ी सुविधा मिलेगी। पंचायतों को सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण में महिला और पुरुषों के लिए अगल-अलग व्यवस्था करनी होगी। इसके अलावा वॉश बेसिन के साथ पानी की व्यापक सुविधा करनी होगी। सार्वजनिक शौचालयों से बनने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों को सफाई के साथ रखरखाव की व्यवस्था खुद करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण सागर चंद, प्रीतम चंद, रूमा देवी, विधि चंद, सलोचना देवी, उर्मिला देवी, आशा देवी, पूनम, रीता देवी व अन्य का कहना है कि सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण से ग्रामीणों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी।




खंड विकास अधिकारी भोरंज कुलवंत सिंह का कहना है कि भोरंज ब्लॉक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत छह सार्वजनिक शौचालयों को निर्माण किया जा रहा है। इस पर करीब 12 लाख 60 हजार रुपये खर्च होंगे। एक माह के भीतर सभी का निर्माण कार्य पूर्ण करने के आदेश पंचायत प्रधानों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed