{"_id":"574ed5154f1c1b7d2810ac77","slug":"signature-campaign-to-grab-bus-stand-to-their-vicinity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डा निर्माण को लेकर हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डा निर्माण को लेकर हस्ताक्षर अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
Updated Wed, 01 Jun 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी बस स्टैंड।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर बस अड्डे के निर्माण को लेकर हस्ताक्षर मुहिम शुरू की गई है। हालांकि, अड्डा निर्माण को लेकर डोली गांव के बाशिंदों और कारोबारी आमने-सामने हैं। ऐसे में दोनों ने हस्ताक्षर अभियान शुरू कर पुराने बस अड्डा और डोली गांव में बस अड्डा निर्माण की मांग प्रदेश सरकार से की है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर मुहिम छेड़ चेतावनी और लामबंद होने का मन बना लिया है। करीब 20 साल पहले तत्कालीन मंत्री ठाकुर जगदेव चंद ने सुजानपुर के डोली गांव में बस अड्डा निर्माण की मुहिम शुरू की। कारोबारियों ने बस अड्डा निर्माण को लेकर विरोधाभास के स्वर उठाए।
विज्ञापन
बस अड्डे का निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में चला गया। इसके बाद अब तक किसी भी नेता ने बस अड्डा निर्माण का मुद्दा नहीं उठाया। आखिरकार वर्ष 2016 में आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने दोबारा बस अड्डा निर्माण का मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन
इस दौरान भी उन्हें कारोबारियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कारोबारियों की मानें तो अड्डा निर्माण डोली में होने से उनका कोराबार ठप हो जाएगा। वहीं डोली के बाशिंदे गांव में ही बस अड्डा बनाने को लेकर अडे़ हुए हैं।
यहां तक कि प्रशासन ने बस अड्डा के निर्माण को छोली में भूमि का चयन भी कर लिया है। कारोबारी और ग्रामीण दोनों बस अड्डा निर्माण को लेकर आमने-सामने हो गए हैं।
नगर परिषद उपाध्यक्ष कमलेश कुमार का कहना है कि बस अड्डा का निर्माण डोली गांव में ही होना चाहिए। इससे शहर का विकास हो सकेगा।