{"_id":"686e732d6058b90af90628f3","slug":"shri-shiv-mahapuran-story-concluded-with-purnahuti-in-havan-yagna-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-160725-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ श्री शिव महापुराण कथा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ श्री शिव महापुराण कथा संपन्न
Thu, 10 Jul 2025 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 10 Jul 2025 07:17 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर शहर में बाल भवन में आयोजित शिवपुराण का श्रवण करते श्रद्धालु। आयोजक।
हमीरपुर। सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर द्वारा बाल भवन वार्ड नंबर 5 के नवनिर्मित बहुआयामी सभागार में आयोजित की जा रही श्री शिव महापुराण कथा का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस अवसर पर काउंसिल के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने भगवान शिव सहित सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की और हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति डाली।
कथा के अंतिम दिन, कथावाचक आचार्य मुकेश शर्मा जी महाराज ने भगवान शिव से जुड़ी विभिन्न कथाओं का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने उपस्थित श्रोताओं को सनातन संस्कृति को अपनाने पर विशेष बल दिया। आचार्य जी ने कहा कि भगवान शिव देवों के महादेव हैं और जो भी उनकी शरण में जाता है, उसका बेड़ा पार हो जाता है। उन्होंने महाशिवरात्रि के 14 व्रत करने और उसके बाद उनका उद्यापन करने का भी महत्व बताया। इस धार्मिक आयोजन के सफल संचालन के लिए संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार पुरी और धर्मार्थ रोगी सेवा संस्थान के महासचिव भगवान दास शास्त्री ने सभी का आभार व्यक्त किया।