फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shop's goods burnt in Budhwin, loss worth lakhs

Hamirpur (Himachal) News: बुधवीं में दुकान का सामान जला, लाखों का नुकसान

Mon, 01 Jan 2024 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Shop's goods burnt in Budhwin, loss worth lakhs
गलोड़ : बुधवीं चौक पर की दुकान में लगी आग को बुझाते हुए फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।(स्रोत:संवाद)
गलोड़ (हमीरपुर)। उपतहसील गलोड़ के तहत आने वाले बुधवीं चौक पर स्थित सिलाई मशीनों की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। यह दुकान सुरजीत सिंह पुत्र घुंगर सिंह निवासी गांव बुधवीं की है। दुकान के अंदर बिक्री के लिए रखी मशीनें और सिलाई का कपड़ा जल कर राख हो गया है। इससे दुकान मालिक का लाखों का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन


सुबह के समय जब लोग सैर करने के लिए निकले तो उन्होंने दुकान से धुआं निकलता हुआ देखा और इसकी सूचना दुकान के साथ लगते स्थानीय घरों के लोगों को दी। सूचना मिलते ही दुकानदार यहां पर पहुंचा। पीड़ित गरीब परिवार से संबंधित है। दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। पड़ोस के लोगों ने अपने-अपने घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाया। सुरजीत की बेटी भी अपने पिता के साथ दुकान में सिलाई का काम करती थी। हमीरपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियं भी घटनास्थल पर पहुंचीं, मगर तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। तहसीलदार गलोड़ केशव कुमार और पुलिस चौकी प्रभारी विनय कुमार अत्री भी घटनास्थल पर पहुंचे थे, क्योंकि दोनों ही अधिकारी घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर रहते हैं। तहसीलदार गलोड़ केशव कुमार ने बताया कि परिवार को 5,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है और पटवारी को अन्य सारे सामान का आकलन करने को कहा गया है। परिवार को नियमानुसार सहायता राशि प्रदान कर दी जाएगी। स्थानीय पंचायत प्रधान संजीव कुमार शर्मा ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है और प्रशासन से शीघ्र परिवार को सहायता राशि देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन




संपादन देश राज अत्री खबर सुनील कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed