{"_id":"6a8b48f5c455a797570ff42a","slug":"shopkeepers-in-awahdevi-have-raised-the-price-of-tea-by-five-rupees-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-205766-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी के दुकानदारों ने पांच रुपये बढ़ाए चाय के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी के दुकानदारों ने पांच रुपये बढ़ाए चाय के दाम
Mon, 24 Aug 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। चीनी के दाम बढ़ने का असर अब चाय की कीमतों पर भी दिखने लगा है। अवाहदेवी के कई दुकानदारों ने चाय के दाम 10 रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये प्रति कप कर दिए हैं।
वहीं, त्योहारों का सीजन नजदीक होने के साथ मिठाई विक्रेताओं की चिंता भी बढ़ गई है। दुकानदार राजेश शर्मा, सनी चंदेल, अशोक कतना, कमलेश कुमार और वीरेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ डालने से बचने के लिए मिठाइयों के दाम पुराने ही रखे गए हैं।
हालांकि, चीनी और अन्य कच्चे माल की कीमतों में तेजी जारी रही तो मिठाई के दाम बढ़ाना मजबूरी बन सकता है। मिठाई बनाने में चीनी के साथ दूध, घी और अन्य सामग्री की भी जरूरत होती है। इनकी लागत बढ़ने से उत्पादन खर्च पर सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
दुकानदारों के अनुसार त्योहारों में मिठाई की बिक्री बढ़ती है, लेकिन बढ़ती लागत से मुनाफा प्रभावित होगा। यदि चीनी के दाम जल्द नहीं घटे तो त्योहारों के बीच ग्राहकों को मिठाई खरीदने के लिए अधिक रकम खर्च करनी पड़ सकती है।