फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shop demolished by JCB at night due to land dispute, case registered

Hamirpur (Himachal) News: भूमि विवाद के चलते रात को जेसीबी से गिराई दुकान, केस दर्ज

Mon, 29 Jul 2024 03:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Shop demolished by JCB at night due to land dispute, case registered
नियाटी गांव में दुकान को गिराती जेसीबी। संवाद।
पुलिस ने जेसीबी और दो ट्रैक्टर लिए कब्जे में, कार्रवाई जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर )। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत जंदली राजपूतां (नियाटी ) गांव में शनिवार रात सवा दस बजे के करीब जेसीबी से एक दुकान को गिराने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुकान के साथ लगती जमीन बिक गई है। यहां पर जेसीबी चलाने वाले पक्ष का दावा है कि साथ लगती जमीन उनकी है और इस जमीन के कुछ हिस्से पर दुकान भी है।


वहीं, नियाटी निवासी मधुबाला पत्नी शशि पाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शनिवार शाम को 10:15 के करीब वह सो गए थे। जब दुकान के बाहर जेसीबी चलने की आवाज सुनाई देने लगी तो पति-पत्नी बाहर निकले। महिला ने कहा कि कुछ युवक जेसीबी से उनकी दुकान को गिराने में लगे थे और आसपास ही खड़े ट्रैक्टरों में तोड़े गए दुकान के मलबे को भरने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन, जब उसके पति ने इसका विरोध किया तो वहां पर मौजूद युवकों ने उसके साथ मारपीट करने का भी प्रयास किया और देखते ही देखते हमारी दुकान को तहस नहस कर दिया है। दुकान में रखा कीमती सामान भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। थाना प्रभारी नादौन बाबूराम शर्मा ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर रवाना कर दिया था। भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत वारदात में शामिल युवकों के खिलाफ रात को ही मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, वारदात में शामिल जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टरों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया तथा आगामी कार्रवाई भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed