फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   shop broke at distance of 100 meters from the police station

Hamirpur (Himachal) News: शातिरों ने थाना से 100 मीटर की दूरी पर तोड़ी डाली दुकान

Mon, 14 Aug 2023 07:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 14 Aug 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
shop broke at distance of 100 meters from the police station
दुकान तोडऩे वाला बिना नंबर प्लेट का ट्रैक्टर। (स्रोत: संवाद )
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर से महज 100 मीटर की दूरी पर रविवार रात को शातिरों ने ट्रैक्टर की मदद से एक दुकान को तोड़ने का प्रयास किया। ट्रैक्टर से तीन से चार बार मारी टक्कर के बाद दुकान के दरवाजे टूट कर सड़क पर आ गिरे है। शातिरों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान कर ली है। वहीं, वारदात में प्रयोग में लाए गए ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। छह माह के भीतर शहर में दुकान तोड़ने का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पूर्व फरवरी माह में भी शातिरों ने आधी रात को वार्ड नंबर छह में स्थित एक अन्य दुकान को जमींदोज कर दिया था।
विज्ञापन

अब हमीरपुर के बाजार में रविवार देर रात पुलिस स्टेशन के समीप ट्रैक्टर से जानबूझकर कर दुकान तोड़ दी गई। दुकान के मालिक अशोक कुमार ने कहा कि स्थानीय लोगों का फोन आया कि आपकी दुकान को कोई ज़ोर-ज़ोर से ट्रैक्टर से तोड़ रहा है। मौके पर पहुंचे तो दुकान के दरवाजे बाहर सड़क पर दूर-दूर पड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब दुकान के साथ लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में देखा तो मुंह पर कपड़ा बांधे हुए चार व्यक्ति ट्रैक्टर में सवार होकर आए थे। ट्रैक्टर को तीन बार जोर-जोर से दुकान के साथ मारा है। जब उन्हें लोगों ने देख लिया तो वे वहां से भाग गए। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। सोमवार सुबह पीड़ित ने पुलिस स्टेशन हमीरपुर में लिखित शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को खोज ढूंढ निकाला है।
उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed