{"_id":"5d9cca688ebc3e93bc19aa0d","slug":"shkhu-raised-staff-nurse-case-hamirpur-hp-news-sml3102601116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबाया जा रहा स्टाफ नर्स की आत्महत्या का मामला : सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबाया जा रहा स्टाफ नर्स की आत्महत्या का मामला : सुक्खू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नादौन की कश्मीर पंचायत की रहने वाली स्टाफ नर्स के आत्महत्या मामले को दबाया जा रहा है। मामले का एक हफ्ते बाद भी पटाक्षेप न होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया कि इस मामले को पुलिस दबा रही है। लेकिन, कांग्रेस पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
सुक्खू ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पीड़ित परिवार को जल्द न्याय न मिला तो कांग्रेस आने वाले समय में सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेंगी। पुलिस पूरे मामले का खुलासा करने के बजाए कुंभकर्णी नींद सोई हुई है।
डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में सेवारत स्टाफ नर्स मोनिका ने वीरवार 5 अक्तूबर को ड्यूटी के बाद घर पर पंखे से लटक खुदकुशी कर ली थी। मौके पर मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि उसे अस्पताल के सीनियर स्टाफ की ओर से तंग किया जा रहा था। पुलिस पांच दिन में यह पता ही नहीं लगा सकी कि तंग कौन कर रहा था। जबकि, पुलिस को तंग करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी। अफसोस की बात है कि पुलिस ने अपनी ड्यूटी सही ढंग से नहीं निभाई। जयराम सरकार को पूरी तरह से चरमरा चुकी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अविलंब कड़े कदम उठाने चाहिए। सीएम से इस मामले में हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने का आग्रह भी किया।