{"_id":"6adbbdffc72dbbf4d8064c2b","slug":"shivali-takes-first-place-in-the-red-run-marathon-rashi-secures-third-position-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-213071-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रेड रन मैराथन में शिवाली प्रथम, राशि ने हासिल किया तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रेड रन मैराथन में शिवाली प्रथम, राशि ने हासिल किया तीसरा स्थान
Sat, 24 Oct 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की दो छात्राओं ने राज्य स्तरीय रेड रन मैराथन में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। 22 अक्तूबर को शिमला में आयोजित प्रतियोगिता में शिवाली ने पहला, जबकि राशि ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि के आधार पर शिवाली का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह पटना में होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने दोनों छात्राओं को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि रेड रन मैराथन का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना, नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देना है।
विज्ञापन
ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के साथ उनमें सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार और टीम प्रबंधक प्रो. प्रेमलता ने भी दोनों छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित शिवाली को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।