फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shiva temple dome built at a cost of 15 lakh at Santoshi Mata Temple.

Hamirpur (Himachal) News: संतोषी माता मंदिर में 15 लाख से बना शिव मंदिर का गुंबद

Sun, 11 Oct 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 11 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। लदरौर स्थित संतोषी माता मंदिर खुथड़ी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 15 लाख रुपये की लागत से शिव मंदिर के गुंबद का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इससे शिवलिंग धूप और बारिश से सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए लगाई गई लिफ्ट का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। इसका संचालन 13 अक्तूबर को शुरू किया जाएगा।
13 अक्तूबर मंगलवार को बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के महंत श्रीश्री 1008 महेंद्र राजगिरी गुंबद का शिलान्यास करेंगे। इसी दिन मंदिर परिसर में माता की चौकी भी आयोजित होगी, जिसमें चार कलाकारों की टीमें माता की महिमा का गुणगान करेंगी।
विज्ञापन

संतोषी माता मंदिर पांचवीं मंजिल पर स्थित है। ऐसे में बुजुर्गों, दिव्यांगों और बच्चों को सीढ़ियां चढ़कर दर्शन करने में परेशानी होती थी। श्रद्धालुओं की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मंदिर कमेटी ने लिफ्ट लगवाई है। इसके शुरू होने से श्रद्धालुओं को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। लिफ्ट 24 घंटे संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मंदिर में क्रमबद्ध तरीके से विभिन्न विकास कार्यों को करवाया जा रहा है, ताकि दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। -बलवंत सिंह, प्रधान, संतोषी माता मंदिर कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article