फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shiva Mere Sanja Ri Bella... Chambayali song captivated the audience

Hamirpur (Himachal) News: शिवा मेरे संजा री बेल्ला... चंबयाली गीत पर बांधा समां

Thu, 01 Jan 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 01 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Shiva Mere Sanja Ri Bella... Chambayali song captivated the audience
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में आयोजित वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस दाैरान स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में चंबयाली गीत शिवा मेरे संजा री बेल्ला..., पाणी री टंकी रे भाई रामा, मैं तां जाइ आणा हमीरपुरा रे बजारा.. सहित अन्य गानों से खूब समां बांधा।
विज्ञापन

समारोह में बच्चों के अभिभावकों, ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उच्च शिक्षा उनिदेशक डॉ. मोही राम चौहान ने शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य देशराज कमल ने मुख्यातिथि को हिमाचली टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि डॉ. मोही राम चौहान ने बताया कि हमीरपुर जिले में भोरंज विधानसभा क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी क्षेत्र के रूप में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


विद्यार्थी जीवन की सफलता के लिए शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, मेहनत व नैतिक मूल्यों को विशेष महत्व है। उन्होंने बच्चों व अभिभावकों से आह्वान किया कि बढ़ती नशे की समस्या से बचने के लिए जागरूक होकर कार्य करें। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर के ग्रेड वन अधीक्षक राजेश भाटिया, नानक चंद चौहान, डॉ. ओंकार सिंह भाटिया आदि मौजूद रहे।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में आयोजित वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में आयोजित वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed