{"_id":"671cea6aede2a24715089a60","slug":"shimlas-team-stood-first-in-chess-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-139418-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शतरंज प्रतियोगिता में शिमला की टीम पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शतरंज प्रतियोगिता में शिमला की टीम पहले स्थान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर की टीम ने झटका दूसरा स्थान
राष्ट्र स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए पांच छात्रों का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन/कांगू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल स्कूल नादौन में राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को शतरंज में शिमला की टीम पहले स्थान पर रही है। हमीरपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। सीनियर नेशनल आर्बिटर मुनीश ने बताया कि इस प्रतियोगिता के कुल चार राउंड खेले गए। इसके बाद राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए एक ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें पांच बच्चों का चयन किया गया। इनमें रुद्रांश, आदविक शर्मा, मलहार वेकटा, आदर्श और वियोम कुमार शामिल हैं। प्रतियोगिता के समापन पर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार राजेश ठाकुर रहे। उन्होंने शिमला और हमीरपुर की टीमों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अतिरिक्त निदेशक फिजिकल एजुकेशन एलिमेंट्री एजुकेशन हिमाचल प्रदेश ललित नेगी ने कहा कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 जिलों के करीब 56 बच्चों ने भाग लिया। सभी का बेहतर प्रदर्शन रहा लेकिन हमीरपुर और शिमला की टीमों का मुकाबला बहुत ही बेहतरीन था। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिली मुहम्मद, सुनील कुमार, जितेंद्र, विज कुमार, अनिल राणा, अनिल, विकास चंदेल, अनिल बेकटा मौजूद रहे।