{"_id":"69503706c6c0674df60169d0","slug":"shilpa-shimla-waliye-students-applauded-her-performance-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-178193-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शिल्पा शिमले वालिए... पर विद्यार्थियों ने लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शिल्पा शिमले वालिए... पर विद्यार्थियों ने लूटी वाहवाही
Sun, 28 Dec 2025 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
समीरपुर स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
अवाहदेवी(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समीरपुर में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह कार्यकारी प्रधानाचार्य बलराज सिंह जसवाल की अध्यक्षता में हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने शिल्पा शिमले वालिए की प्रस्तुति पर खूब वाहवाही लूटी।
समारोह में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि और दरब्यार स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत, अनुशासन और संस्कारों को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब समां बांधा। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक और देशभक्ति गीतों ने दर्शकों का मनोरंजन कर खूब तालियां बटोरीं। प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
समारोह के अंत में शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।