{"_id":"6144d6358ebc3eb628318c9e","slug":"shikha-sharma-of-hamirpur-became-the-master-chef-of-the-district-hamirpur-hp-news-sml384232712","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर की शिखा शर्मा बनीं जिले की मास्टर शेफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर की शिखा शर्मा बनीं जिले की मास्टर शेफ
विज्ञापन
पाक कला प्रतियोगिता की विजेता व अन्य प्रतिभागी महिलाओं को सम्मानित करतीं उपायुक्त।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला प्रशासन हमीरपुर के सौजन्य से आयोजित पाक कला स्पर्धा में हमीरपुर खंड की शिखा शर्मा मास्टर शेफ बनी हैं। वहीं, निशा देवी ने दूसरा और पूनम महाजन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिला प्रशासन, होटल प्रबंधन संस्थान झनियारी और अनिल अग्रवाल फाउंडेशन एवं स्वयंसेवी संस्था ममता के सहयोग से आयोजित हिमाचली पाक कला स्पर्धा का फाइनल शुक्रवार को होटल प्रबंधन संस्थान के परिसर में आयोजित किया गया। स्पर्धा के समापन पर उपायुक्त देवश्वेता बनिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्रथम तीन स्थानों पर रहीं महिलाओं के अलावा फाइनल राउंड की अन्य प्रतिभागियों शिल्पा रानी, नीता कुमारी, सविता गुलेरिया, उर्मिला देवी, पूनम आनंद, रेशमा देवी और सविता ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।
सभी प्रतिभागी महिलाओं को बधाई देते हुए उपायुक्त ने कहा कि पोषण माह के तहत आयोजित इस अनूठी प्रतियोगिता में जिले की महिलाओं ने अपनी प्रतिभा एवं पाक कला का बहुत ही सराहनीय प्रदर्शन किया है। इसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए बेहतरीन मंच प्रदान किया गया। बनिक ने कहा कि प्रतियोगिता में महिलाओं ने जिस व्यवस्थित और प्रोफेशनल ढंग से पारंपरिक व्यंजन तैयार किए, वह बहुत ही प्रशंसनीय हैं।
इस अवसर पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी, एडीएम एवं होटल प्रबंधन संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य जितेंद्र सांजटा और संस्थान के अधिकारी रोमिल शर्मा ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।