फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sheetla Mata 'A' Team Becomes Kabaddi Champion

Hamirpur (Himachal) News: शीतला माता-ए टीम बनी कबड्डी चैंपियन

Tue, 13 Oct 2026 11:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 13 Oct 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
Sheetla Mata 'A' Team Becomes Kabaddi Champion
खेल मैदान बड़सर में आयोजित ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। स्रोत क्ल - फोटो : मुआवजे की मांग को लेकर तहसील पहुंचे किसान
बड़सर (हमीरपुर)। खेल मैदान बड़सर में यूथ क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में शीतला माता-ए की टीम विजेता रही, जबकि अंब की टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हमीरपुर और ऊना जिले की 16 टीमों ने भाग लिया। दो दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 7100 रुपये और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 5100 रुपये देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यूथ क्लब बड़सर के प्रधान रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही, भविष्य में भी इसी तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी आदर्श आनंद ने किया। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और क्लब को 5100 रुपये की सहयोग राशि भेंट की। उन्होंने अन्य युवक मंडलों से भी खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed