{"_id":"6acd2a4bbdc98b32230c0c14","slug":"government-should-soon-clear-pensioners-outstanding-dues-association-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1031-211710-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों की लंबित देनदारियां जल्द चुकाए सरकार : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों की लंबित देनदारियां जल्द चुकाए सरकार : संघ
Tue, 13 Oct 2026 11:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम आंचल पेंशनर संघ की हमीरपुर जिला इकाई की बैठक में पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान जल्द करने की मांग उठाई गई।
सोमवार को मुख्यालय स्थित पेंशनर भवन में हुई बैठक में एक जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पेंशन संशोधन की बकाया राशि का भुगतान न होने पर चिंता जताई गई। सदस्यों ने संशोधित ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट, कम्यूटेशन और महंगाई भत्ते की देय किस्तों सहित एरियर जारी करने की मांग की।
प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम ने कहा कि पेंशन संशोधन की लंबित देनदारियों का मामला प्रदेश इकाई वर्ष 2022 से सरकार के समक्ष उठा रही है। उन्होंने सरकार से पेंशनरों की बकाया राशि और महंगाई भत्ते की देय किस्तें एरियर सहित जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने जिला और खंड पदाधिकारियों से संघ के सदस्यता अभियान में तेजी लाने का आह्वान भी किया।
बैठक में मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, वित्त सचिव शंभू राम जसवाल, मुख्य संगठन सचिव पुरुषोत्तम दास शर्मा और उपप्रधान संतोष सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन: हिम आंचल पेंशनर संघ की हमीरपुर जिला इकाई की बैठक में मौजूद पेंशनर। स्रोत : संघ