फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shadow of government program on Bal School ground

Hamirpur (Himachal) News: बाल स्कूल के मैदान पर सरकारी कार्यक्रम का साया

Fri, 11 Apr 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 11 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। इन दिनों शहरियों के सुकून का केंद्र बने बाल स्कूल हमीरपुर के हरे-भरे खेल मैदान में जिला स्तरीय सरकारी कार्यक्रम का साया मंडरा गया है। यहां पर समारोह आयोजन की योजना तैयार हो गई है।
यह योजना उन तमाम वर्गों के लिए किसी झटके से कम नहीं, जो कि खेल मैदान में किसी न किसी बहाने पहुंचते हैं। युवा, बुजुर्ग मैदान में सैर करने पहुंचते हैं। खुद को सेहतमंद रखने के लिए कोई सुबह-शाम हरी घास पर नंगे पांव चलकर सेहतमंद रहने का तरीका तलाश रहा है, तो कोई कुछ पलों के मैदान में बैठकर अपने लिए कुछ सुकून तलाश रहा है।
विज्ञापन

बुजूर्गों की सैर और शहर के सुकून पर सरकारी कार्यक्रमों का साया मंडरा रहा है। खैर सरकारी संपति में सरकारी कार्यक्रम के आयोजन सरकार तय करेगी, लेकिन लाखों की लागत से हरे-भरे किए गए इस मैदान के संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन का तर्क है कि यहां पर आयोजन को लेकर लोक निर्माण विभाग को कोई आपत्ति नहीं है। दरअसल इस मैदान में कुछ माह पूर्व ही लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 60 लाख खर्च कर कोरियन ग्रास लगाने सहित अन्य कार्य किए गए हैं।
वहीं, मैदान के प्रयोग को लेकर बाकायदा समयसारिणी बनाई गई है। मैदान को माह में चार दिन बंद रखने का निर्णय भी लिया गया है। बस स्टैंड वाले गेट को बंद रखा गया है, ताकि रूटीन की आवाजाही यहां से न हो, जबकि अब 15 अप्रैल को 78वें हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह प्रस्तावित है।
लाखों रुपये की लागत से मैदान में लगाई गई कोरियन ग्रास पर परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। हालांकि, पहले यह कार्यक्रम अणु स्थित सिथेंटिक मैदान में प्रस्तावित थे, लेकिन अब प्रशासन ने इसमें बदलाव कर दिया है।

समारोह के दौरान मैदान में अलग-अलग टुकड़ियों की सलामी परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम की कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। इससे पहले डेढ़ सप्ताह मैदान को आवश्यक मरम्मत के चलते बंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed