{"_id":"640ccf0c6c5fdf17150d6fe4","slug":"sewerage-treatment-plant-will-be-built-in-balh-panchayat-of-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-19-1-85051-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर की बल्ह पंचायत में बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर की बल्ह पंचायत में बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
विज्ञापन
हमीरपुर। विकास खंड हमीरपुर के तहत ग्राम पंचायत बल्ह में जिले का पहला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होगा। अभी तक केवल शहरी निकाय क्षेत्रों में ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की सुविधा प्राप्त है। बल्ह पंचायत जिला मुख्यालय से सटी हुई है। स्वच्छता के क्षेत्र में पंचायत ने अनूठी मिसाल पेश करते हुए पंचायत के विभिन्न वार्डों में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया है।
प्रथम चरण में वार्ड नंबर दो के 25 घरों में सीवरेज लाइन बिछाई गई है। इसके बाद अब अन्य वार्डों में भी सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। वहीं पंचायत में एक लाख लीटर और दस हजार लीटर क्षमता के दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव भी पारित हो चुका है। ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर खंड विकास अधिकारी के पास बजट की स्वीकृति के लिए दस्तावेज भेजा है। सरकार की ओर से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए पांच करोड़ रुपये तक बजट का प्रावधान किया जा रहा है। सूबे में सीवरेज प्लांट स्थापित करने का कार्य जल शक्ति विभाग के माध्यम से किया जाता है। लेकिन बल्ह पंचायत में जल शक्ति विभाग का विकल्प ढूंढ़ा जा रहा है। अगर यहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होता है तो लोगों के घरों से मल निकासी नालियों के माध्यम से ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचेगा। गंदी पानी को ट्रीट करने के बाद इसे खेतीबाड़ी में प्रयोग में लाया जा सकेगा।
कोट्स
पंचायत क्षेत्र में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। अभी तक एक वार्ड में लाइन बिछाई जा चुकी है। पंचायत में दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए प्रस्ताव पारित किए गए हैं। सरकार से बजट स्वीकृत होने के बाद आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
-प्रकाश चंद, प्रधान, ग्राम पंचायत बल्ह
कोट्स
ग्राम पंचायत बल्ह ने पंचायत क्षेत्र में सीवरेज सुविधा को लेकर कार्य शुरू किया है। ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने को लेकर प्रस्ताव आया है। शिमला जाकर ग्रामीण विकास विभाग के उच्चाधिकारियों से इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई है। यहां ट्रीटमेंट प्लांट के साथ ही ड्राई चैंबर भी बनाए जाएंगे। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए पांच करोड़ रुपये बजट का प्रावधान है।
-अभिनीत कात्यायन, खंड विकास अधिकारी हमीरपुर