फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sewerage chamber spilled out of ophthalmology ward, road caved in

Hamirpur (Himachal) News: नेत्र रोग वार्ड के बाहर निकल गए सीवरेज चैंबर, सड़क धंसी

Sat, 25 May 2024 02:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Sewerage chamber spilled out of ophthalmology ward, road caved in
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के पास नेत्र लोग वार्ड के बाहर धंसी सड़क।संवाद
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में नेत्र रोग वार्ड के बाहर रास्ते में सीवरेज चैंबर निकल गए हैं। यहां पर एक बड़ा गड्ढा पड़ गया है। इससे यहां कोई भी हादसा हो सकता है। गत दिवस रात के समय यहां पर मरीज के साथ आया तीमारदार गिर गया। सड़क भी धंस गई है। ऐसे में वाहन चालकों को यहां पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गाड़ी में लाए जाने वाले मरीजों को भी जोरों का झटका लग रहा है। वहीं, स्ट्रेचर पर ले जाने के लिए भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन



जिन आंखों के मरीजों को खासी दिक्कत है या ऑपरेशन आदि करवाए हैं उन्हें भी बाहर सामान आदि लेने जाने में परेशानी हो रही है। यहां पर गिरने का खतरा बना हुआ है। मरीजों रोशन, प्रदीप, सुरेश, कामिनी, कांता आदि ने कहा कि यहां पर शीघ्र ही मरम्मत कार्य होना चाहिए अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता है। नेत्र रोग वार्ड में कई ऐसे लोग होते हैं जिन्हें देखने में दिक्कत होती है। रात के समय तो अंधेरे में और खतरा बढ़ जाता है। बीते एक सप्ताह इस समस्या से यहां पर मरीज और तीमारदार जूझ रहे हैं। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है। रोगियों और तीमारदारों को कोई दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed