Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Seven stall owners receive the gift of new shops

Hamirpur (Himachal) News: सात खोखाधारकों को मिली नई दुकानों की सौगात

Fri, 13 Nov 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 13 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर के सामने कारोबार करने वाले सात खोखाधारकों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम ने इन दुकानदारों के साथ नई दुकानों के लिए अनुबंध कर लिया है। अब संबंधित दुकानदार नई दुकानों में अपना कारोबार दोबारा शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण के दौरान यहां पहले से चल रहे 11 खोखे हटाए गए थे। कांप्लेक्स बनने के बाद इन दुकानदारों को नई दुकानों में जगह नहीं मिल पाई थी। इसके चलते उनके कारोबार पर असर पड़ रहा था और रोजी-रोटी का संकट बना हुआ था।
विज्ञापन

दुकानदारों को दोबारा कारोबार शुरू करने का अवसर देने के लिए ग्रामीण हाट के निर्माण के साथ 11 नई दुकानों का निर्माण करवाया गया है। इनमें से सात दुकानों के लिए खोखाधारकों के साथ अनुबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे संबंधित दुकानदारों को कारोबार चलाने के लिए स्थायी जगह मिल सकेगी। वहीं, शेष दुकानों के आवंटन को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद अन्य पात्र दुकानदारों को भी लाभ मिल सकेगा।
कोट
सात खोखाधारकों ने कारोबार संचालन करने के लिए अनुबंध करार किया है। दुकानों में खोखाधारक दुकानदारी कर सकेंगे। -राकेश शर्मा, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article