फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Set an example by constructing public toilets in every ward of Neri Panchayat.

Hamirpur (Himachal) News: नेरी पंचायत के हर वार्ड में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करके पेश की मिसाल

Sat, 18 May 2024 08:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 08:18 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के अंतर्गत बहने वाली कुणाह खड्ड की भी हो रही पूरी निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत नेरी अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। स्वच्छता की दृष्टि से ग्राम पंचायत के हर वार्ड को खुले में शौच मुक्त करने के बाद कूड़ा कचरा डालने के लिए कूड़ेदान स्थापित किए गए हैं। वहीं, सार्वजनिक चौक चौराहों पर सुलभ शौचालय का निर्माण भी किया गया है ताकि सुबह शाम सैर करने के दौरान या फिर दिन में सड़क से गुजरने वाले लोगों खासकर महिलाओं को जरूरत पड़ने पर शौचालय की सुविधा मिल सके। इसी पंचायत में नेरी महाविद्यालय और ठाकुर जगदेव चंद इतिहास शोध संस्थान भी है। ग्राम पंचायत प्रधान विपिन ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत बहने वाली कुणाह खड्ड की भी पूरी निगरानी की जाती है ताकि कूड़ा कचरा फेंकने या खुले में शौच करने से इसका निर्मल जल दूषित न हो। अधिकतर जल परियोजनाएं जिनके माध्यम से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की जाती है, इसी खड्ड में स्थापित की गई हैं। इसलिए विभाग के साथ-साथ स्थानीय पंचायत का भी यह दायित्व बनता है कि स्वच्छता को लेकर कड़ी चौकसी रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed