फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Server down since two days, not getting government ration

Hamirpur (Himachal) News: दो दिन से सर्वर डाउन, नहीं मिल रहा सरकारी राशन

Wed, 17 Jan 2024 02:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पिछले दो दिन से राशन विभाग का सर्वर डाउन होने से प्वाइंट ऑफ सेल (पॉस) मशीन काम नहीं कर रही है। जरूरतमंदों को सस्ता सरकारी राशन नहीं मिल पा रहा है। जरूरतमंद राशन की दुकान पर पहुंचता है और सर्वर डाउन होने का जवाब सुनकर बैरंग लौट रहा है। कई बार राशन न मिलने पर लोगों का राशन डिपुओं के विक्रेताओंं के साथ विवाद हो रहा है। विक्रेताओं का कहना है कि सर्वर डाउन होने से अनाज वितरित नहीं हो पा रहा है और उपभोक्ताओं को समझाने में परेशानी हो रही है। सरकार ने पॉस मशीन के माध्यम से ही अनाज बांटने का नियम बनाया है।
विज्ञापन




पॉस मशीन पर अंगूठा मैच होने के बाद ही संबंधित व्यक्ति को राशन दिया जाता है। पॉस मशीन चलने के लिए सर्वर का ठीक होना जरूरी है। सर्वर की समस्या दूर होगी, इस उम्मीद में कई लोग तीन से चार घंटे तक राशन दुकान के पास ही खड़े रहते हैं। सर्वर डाउन रहने की समस्या हमीरपुर समेत पूरे राज्य में चल रही है। इस बारे में खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हमीरपुर अरविंद शर्मा ने बताया कि नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर से ही यह समस्या आ रही है। आधार यूजर्स सर्विस डीआईटी से डाटा एनआईसी को ट्रांसफर हो रहा है। बुधवार दोपहर तक समस्या हल होने की उम्मीद है। सर्वर शुरू हो और जरूरतमंदों को शीघ्र राशन मिले, इस दिशा में हमारी कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed