फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Senior Citizen Council distributed halwa and gram prasad

Hamirpur (Himachal) News: सीनियर सीटिजन काउंसिल ने बांटा हलवे और चने का प्रसाद

Tue, 09 Apr 2024 06:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। चैत्र पक्ष के नवरात्र मंगलवार से शुरू हो गए हैं। नवरात्र के पर्व और संवत हिंदू नववर्ष के शुभारंभ पर सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर ने भोजनालय में अन्नपूर्ण माता का झंडा चढ़ाया। इसमें संस्था के सभी सदस्यों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम गीता प्रचार संस्थान के महासचिव शास्त्री भगवान दास ने मां अन्न पूर्णा का पूजन करवाया। संस्था के प्रधान विजय कुमार पुरी के साथ अन्य पदाधिकारियों ने विधिपूर्वक पूजा अर्चना की और झंडा रस्म निभाई। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज में मरीजों और तीमारदारों के लिए सीनियर सिटीजन काउंसिल ने हलवे व चने का प्रसाद बांटा। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ उपप्रधान ओम प्रकाश शर्मा, उपप्रधान हेमराज शर्मा, महासचिव कुलदीप कमल, प्रेस सचिव हंस राज शास्त्री, ओम प्रकाश टेकड़ा, शंकर दास भारद्वाज, कैप्टन रमेश चंद, दीप चंद शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed