फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Self-help group products take center stage at Ladraur's Sayar Fair.

Hamirpur (Himachal) News: लदरौर के सायर मेले में छाए स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद

Fri, 18 Sep 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 18 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Self-help group products take center stage at Ladraur's Sayar Fair.
लदरौर में आयोजित सायर मेले में घघरी सूट बेचती स्वयं सहायता समूह की महिला।संवाद
हमीरपुर। दो जिलों के संगम स्थल लदरौर में शुरू हुए पारंपरिक सायर मेले में इस बार स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार स्वदेशी उत्पादों की धूम है। डीआरडीए की ओर से दो समूहों को मेले में विशेष स्टॉल उपलब्ध करवाए गए हैं, जिससे महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एक बेहतर मंच मिल गया है।
विज्ञापन

स्टॉल पर महिलाओं के हाथों बने स्वादिष्ट अचार, पापड़, मसाले और अन्य घरेलू उपयोग के सामान के साथ-साथ पारंपरिक ''घघरी सूट'' भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में पहुंचने वाले लोग इन उत्पादों की जानकारी लेने के साथ इनकी जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, स्टॉल मिलने से महिलाओं को सीधे ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिला है, जिससे उन्हें बाजार की नब्ज और ग्राहकों की पसंद को नजदीक से समझने में मदद मिल रही है।मेले से मिलने वाले इस रिस्पांस से समूहों को यह तय करने में आसानी होगी कि किस उत्पाद की मांग सबसे अधिक है, जिससे वे भविष्य में उत्पादन बढ़ाने और अपनी कार्ययोजना तैयार करने में सक्षम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत लदरौर में आयोजित सायर मेले में महिलाओं को स्टॉल आवंटित किए गए हैं। -अस्मिता ठाकुर, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article