फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Seer Khad havoc, dyke wall of Jahu bridge washed away

Hamirpur (Himachal) News: सीर खड्ड का कहर, जाहू पुल की डाइक वॉल बही

Mon, 12 Aug 2024 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 12 Aug 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Seer Khad havoc, dyke wall of Jahu bridge washed away
जाहू में सीर खड्ड पर बने पुल की डाइक बॉल पानी से तेज बहाब से पूरी तरह टूटी। संवाद
जाहू (हमीरपुर)। पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद सीर खड्ड ने रौद्र रूप में धारण कर लिया है। इससे भोटा से कलखर वाया लदरौर मुख्य सड़क पर स्थित जाहू पुल को बड़ा खतरा पैदा हो गया है। सीर खड्ड पर बने इस पुल की सुरक्षा के लिए बनाई गई डाइक वॉल पानी के तेज बहाव के कारण टूट कर टुकड़े-टुकड़े होकर बह गई है।
विज्ञापन

हालांकि, लोक निर्माण विभाग का दावा है कि पुल पूरी तरह से सुरक्षित है और नई डाइक वॉल के निर्माण की योजना बनाई जा रही है। इस पुल का निर्माण वर्ष 2013-14 में लाखों रुपये की लागत से किया गया था, जो मंडी-कुल्लू-मनाली को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क का हिस्सा है। यहां से रोजाना वाहनों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन

सीर खड्ड के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण पुल के स्पैन में भी खतरा मंडराने लगा है। इससे पहले भी इसी खड्ड में आई बाढ़ के कारण 2007 और 2014 में पुराने पुलों को नुकसान पहुंचा था। स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, और भूमि कटाव की समस्या भी गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाहू से बस्सी वाया लगमन्वी सड़क पर भी भारी बारिश के कारण डंगा गिरने से यातायात में बाधा आई, लेकिन लोक निर्माण विभाग की त्वरित कार्रवाई से सड़क को एक घंटे में फिर से खोल दिया गया।

जाहू सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता मनोज शर्मा का कहना है कि पुल की डाइक वॉल का निरीक्षण किया गया है और इसके स्पैन गहरे होने के कारण कोई बड़ा खतरा नहीं है। पुल की सुरक्षा के लिए करीब 41 लाख रुपये की लागत से दोबारा डाइक वॉल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed