{"_id":"68a4cafca9f668ef8909c4e7","slug":"security-guard-and-supervisor-interview-on-23rd-august-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-164258-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर \nके साक्षात्कार 23 अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 23 अगस्त को
Wed, 20 Aug 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। निजी कंपनी की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 23 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार आयोजित होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं।
चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 17,500 रुपये से लेकर 22 हजार रुपये तक मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। अगर कोई युवा योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणपत्रों तथा हिमाचली प्रमाणपत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।